नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में ATM कार्ड बदलकर ₹78,162 की ठगी, हरियाणा से दो आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में ATM कार्ड बदलकर ₹78,162 की ठगी, हरियाणा से दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Case FIR No.194 /2025 dated 08-09-2025 U/S 318(4),3(5) BNS PS Sadar Solan

दिनांक 08-09-2025 को जुब्बल निवासी श्री राजेन्द्र ने पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 07-09-2025 को यह सेब बेचने के लिये मण्डी आये थे जिसके बाद इन्होंने सेब बेचने के लिये चण्डीगढ़ जाना था। इनके पास कैश न होने के कारण यह बाईपास कथेड में एक्सिस बैंक के ए०टी०एम० से कैश निकालने के लिये चले गए । इन्होंने अपने युको बैंक के ए०टी०एम० कार्ड को ए०टी०एम० में डाला तथा 2000/-रू० की ट्रान्जेक्शन की तो उसी समय एक्सिस बैंक के ए०टी०एम० में 2 अज्ञात व्यक्ति घुस आये और उन दोनों अज्ञात युवकों द्वारा इन्हें बातों में उलझाकर धोखे से इनका ए०टी०एम० कार्ड बदल दिया तथा इसी तरह का दुसरा ए०टी०एम० कार्ड इन्हें दे दिया जिस पर इन्होंने अपना एण्टी०एम० कार्ड समझकर रख लिया तथा वहां से चले गए । उसके उपरांत करीब एक घण्टा बाद इनके मोबाईल फोन पर पैसे कटने के मैसेज आने शुरू हो गये जब इन्होंने ट्रांजेक्शन को चैक किया तो कुल 06 ट्रांजेक्शंस के मैसेज आने पाए गए जिसमें कुल 48081/- रु० की राशि निकालनी पाई गई उसके उपरान्त दिनांक 08-09-2025 को दुबारा 03 ट्रांजैक्शंस हुई जिसमें कुल 30,081/-रू० की राशि निकलनी पाई गई। जो इनके खाता से कुल 78162/-रू0 की राशि निकाली गई है जो उक्त दोनों अज्ञात युवकों द्वारा इनका ए०टी०एम० कार्ड धोखे से बदलकर इनके बैंक अकांउट से गलत तरीका से निकासी करके धोखाधड़ी की है । जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया । *इस अभियोग की जांच के दौरान पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा उक्त अज्ञात युवकों की गहनता से जांच / तलाश शुरू कर दी तथा तलाश / जांच के दौरान एक्सिस बैंक, ए०टी०एम० में लगे सी०सी०टी०वी० फुटेज व अन्य स्थानों के सी०सी०टी०वी फुटेज का गहनता से विश्लेषण किया गया तथा मामले में संलिप्त उक्त अज्ञात युवकों व उनके द्वारा प्रयुक्त किये गये वाहन की पहचान की गई तथा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण पर मामलें में संलिप्त आरोपियों की डिटेल्स ट्रेस करके कैथल हरियाणा की पाई गई है जिसके उपरान्त पुलिस थाना सदर सोलन की पुलिस टीम द्वारा हरियाणा के कैथल क्षेत्र में दबिश देकर मामलें में संलिप्त दोनों आरोपियों सोनू कुमार पुत्र श्री धुपाराम निवासी गांव व डा०खा० खेडी गुलाम अली तह० सीवान जिला कैथल हरियाणा उम्र 27 वर्ष व शिव देव शर्मा उर्फ मुन्ना पुत्र श्री हरपाल सिंह निवासी गांव व डा०खा० खेड़ी गुलाम अली तह० सीवान जिला कैथल हरियाणा उम्र 30 वर्ष को हरियाणा के कैथल से गिरफतार किया गया तथा मामलें में संलिप्त वाहन वैगन आर को भी जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि गिरफतार आरोपी पहले भी अपराधिक मामलों में संलिप्त रहे है जिनमें आरोपी सोनू कुमार के विरूद्ध पुलिस थाना सीवान में चोरी, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत 13 मामलें पंजीकृत है इसी तरह आरोपी शिवदेव शर्मा के विरुध वाहन दुर्घटना से सम्बंधित एक मामला पंजीकृत होना पाया गया है । दोनों आरापीगणों को आज दिनांक 17-09-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है । जाँच के दौरना पाया गया की दोनों आरोपी दिनांक 07-09-2025 को वैगनार कर में सोलन आए थे तथा जब शिकायतकर्ता ए0टी0एम0 से पैसे निकल रहे थे तो वे दोनों एक दम से ATM में घुसे तथा शिकायतकर्ता को बातों में उलझाकर उसका ATM कार्ड बदलकर उसकी जानकारी हासिल की तथा उन्हें उसी तरह का दूसरा ATM कार्ड पकड़ाकर मौका से फरार हो गए I उसके उपरांत उक्त आरोपियों ने अन्य ATM से शिकायतकर्ता के खाता से दो दिन पैसे निकल लिए I मामलें की आगामी जांच प्राथमिकता के आधार पर* जारी है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728