नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता – राहुल जैन   – भारतीय नेशनल न्यूज

पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता – राहुल जैन  

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 17.09.2025

 

पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता – राहुल जैन

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। राहुल जैन आज सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बड़ोग में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा का शुभारम्भ करने के उपरांत ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत ज़िला में 02 अक्तूबर, 2025 तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

राहुल जैन ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा का उद्देश्य ग्राम स्तर पर पूर्ण स्वच्छता की दिशा में प्रयासों में तेज़ी लाना है। इस अभियान के तहत ग्राम स्तर पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कचरे की सफाई और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने के लिए एक बड़े पैमाने पर सामुदायिक एकजुटता को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

राहुल जैन ने इस अवसर पर सभी सार्वजनिक स्थलों, जल स्त्रोतों एवं अन्य स्थानों की सफाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरे व कूड़े का एकत्रिकरण कर सही निष्पादन करना पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है।

इस अवसर पर ग्राम पंचातय बड़ोग के प्रधान सुनील कश्यप, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश कुमार शर्मा, युवक मण्डल व महिला मण्डल की सदस्य, गैर सरकारी संगठन वेस्ट वारियर कसौली, प्रत्येक ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728