नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संजय अवस्थी ने विकासात्मक प्रदर्शनियों का किया विधिवत शुभारम्भ – भारतीय नेशनल न्यूज

संजय अवस्थी ने विकासात्मक प्रदर्शनियों का किया विधिवत शुभारम्भ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन     दिनांक 16.09.2025

 

संजय अवस्थी ने विकासात्मक प्रदर्शनियों का किया विधिवत शुभारम्भ

लोगों से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह

 

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने राज्य स्तरीय सायर महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का विधिवत शुभारम्भ एवं अवलोकन किया।

संजय अवस्थी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि मेले के साथ-साथ सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं परियोजनाओं के बारे में प्रदर्शनियों से जानकारी प्राप्त करें तथा उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस अवसर पर बागवानी, कृषि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, आयुष, श्रम एवं रोज़गार, वन विभाग शीत स्वय सहायता समूहो द्वारा प्रदर्शनियां लगाई गई। होम गार्ड द्वारा भी आपदा प्रबंधन से सम्बन्धित प्रदर्शनी लगाई गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा इस अवसर पर बेबी शो का आयोजन किया गया तथा निःशुल्क टी.बी की जांच की गई।

इस अवसर पर विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। इनमें कबड्डी, बैडमिंटन, रस्सा कशी में महिला व पुरुष वर्ग तथा वॉलीबॉल पुरुष वर्ग शामिल हैं।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान के अंतर्गत बच्चों को अन्नप्राशन वी गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी मुख्य अतिथि द्वारा की गई।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए हैं।

नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पार्षदगण, ग्राम पंचायत कुनिहार के प्रधान राकेश ठाकुर, नगर पंचायत अर्की की पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष कुलदीप सूद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश कश्यप, कमलेश शर्मा, कृषि उपज विपणन समिति सोलन के निदेशक प्यारे लाल शर्मा, अर्की तहसील ट्रक आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ऋषि देव, प्रधान परिषद के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, उप पुलिस अधीक्षक अर्की संदीप शर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031