नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बाढ़ प्रभावित पडोसी राज्यों को भेजी राहत सामग्री, हरी झंडी दिखा कर ट्रको को किया रवाना – भारतीय नेशनल न्यूज

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बाढ़ प्रभावित पडोसी राज्यों को भेजी राहत सामग्री, हरी झंडी दिखा कर ट्रको को किया रवाना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
  • मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बाढ़ प्रभावित पडोसी राज्यों को भेजी राहत सामग्री, हरी झंडी दिखा कर ट्रको को किया रवाना

पंजाब और हिमाचल के बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ हरियाणा सरकार और संगठन मज़बूती से खड़े है – नायब सिंह सैनी

प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त पडोसी राज्यों के ज़िलों की सहायता के लिए पंचकूला हर संभव मदद को तैयार – अजय मित्तल

पंचकूला, 07 सितम्बर:

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बाढ़ से प्रभावित पडोसी राज्यों पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए कल रविवार को पंचकूला भाजपा मुख्यालय से खाद्य सामग्री से भरे 15 ट्रक पंजाब के लिए और हिमाचल प्रदेश के लिए हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर हिमाचल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री असीम गोयल, नगर महापौर कुलभूषण गोयल सहित भाजपा के तमाम नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन की भावना से प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करती रहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का प्रबंध भाजपा और हरियाणा सरकार के संयुक्त प्रयास से किये गए है। नायब सैनी ने कहा कि पंजाब हमारा पडोसी राज्य है, प्राकृतिक आपदा की मार से जो दुःख पंजाब को हुआ है वो दुख हमें भी है। उन्होंने कहा, हिमाचल प्रदेश के सैकड़ो घर प्राकृतिक आपदा की भेंट चढ़ गए, बड़ी संख्या में लोगो के जान माल का नुकसान हुआ, पशु बाढ़ में बह गए, गाँव के गाँव तबाह हो गए, जिसका हमें गहरा दुःख और पीड़ा है। नायब सैनी ने पडोसी राज्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस कठिन समय में हमारी सरकार और संगठन पूरी मज़बूती के साथ एकजुट होकर प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि हरियाणा का पंचकूला जिला भौगोलिक दृष्टी से पडोसी राज्यों पंजाब और हिमाचल से लगता जिला है। प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त पडोसी राज्यों के सीमावर्ती एवं आस पास के ज़िलों में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए पंचकूला जिला हमेशा तत्पर रहेगा। अजय मित्तल ने राहत सामग्री जुटाने में अपना योगदान देने के लिए पंचकूला पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ, समाजसेवियों, दानदाताओ, सामाजिक संस्थाओ एवं स्वयंसेवको के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओ, निगम पार्षद, समाजसेवी एवं आम जनो ने बाढ़ प्रभावित परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728