नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुनिहार पुलिस की बड़ी सफलता: 2.784 किलो चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

कुनिहार पुलिस की बड़ी सफलता: 2.784 किलो चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO 58/2025 DT 30.08.2025 U/S 20 ND&PS Act P.S. KUNIHAR DISTT. SOLAN (HP)

दिनांक 30-08-2025 को पुलिस थाना कुनिहार की पुलिस टीम थाना क्षेत्र में गश्त व नाकाबंदी पर मौजूद थी तो उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि बडौर घाटी कुनिहार के समीप सुनसान जगह पर एक आल्टो कार खड़ी है जो बंद है यदि इसी समय उक्त गाड़ी को खोलकर चैक किया जाये तो भारी मात्र में मादक पदार्थ चरस बरामद हो सकती है I *इस सूचना पर उक्त टीम द्वारा तवरित कार्यवाही करते हुए उक्त गाड़ी को चैक किया गया तो कर के डेशबोर्ड के अन्दर से 2.784 किलोग्राम चरस बरामद की गई, जिसे गाड़ी का चालक/मालिक द्वारा चरस की इतनी बड़ी मात्रा अवैध रूप तस्करी करके सप्लाई करने के लिए ले जाई जा रही थी I जिस पर पुलिस थाना कुनिहार में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया I इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान बरामद चरस व मामले में संलिप्त गाड़ी को जब्त करके कब्ज़ा पुलिस में लिया गया I जाँच के दौरान तकनीकी जाँच के आधार पर उक्त गाड़ी का मालिक का पता पता करने पर उक्त गाड़ी का पंजीकरण शिव दयाल पुत्र श्री हेम सिंह निवासी गाँव काशन डाकखाना सयांज तहसील चच्योट जिला मंडी हि० प्र० के नाम से पाया गया है जिससे संपर्क करने पर उसने बतलाया कि उसकी उपरोक्त गाड़ी को इन्ही के गाँव का व्यक्ति इससे मांग कर ले गया था i मामले में संलिप्त आरोपी की तलाश की जा रही थी*

इस अभियोग के आगामी अन्वेषण के दौरान उक्त मामले में आरोपी जिसका कोई पता न चल सका था तलाश तत्परता से की जा रही थी जो तलाश के दौरान पुलिस टीम द्वारा गाड़ी के मालिक से पूछताछ व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करके दिनांक 02-09-2025 मामले में संलिप्त आरोपी *लितेश कुमार पुत्र श्री मुनि लाल निवासी गाँव कासन डाकखाना सैंज तहसील चच्योट जिला मंडी हि०प्र० उम्र 22 वर्ष* को शिव गुफा कुनिहार के पास से गिरफ्तार किया गया i जाँच के दौरान पाया गया की दिनांक 29-08-2025 को आरोपी लितेश कुमार उक्त गाड़ी में चरस की खेप लेकर मंडी से सोलन लेकर आ रहा था तथा जब यह कुनिहार के समीप पंहुचा तो वह पुलिस की गाड़ी को देख कर अपनी गाड़ी को सड़क के किनारे बंद करके मौका से भाग गया था तथा यह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए यह कुनिहार के आसपास ही जंगलों में इधर उधर छुपता रहा I आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है i गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 03-09-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है i मामले में जाँच जारी है i

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728