नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने एच.पी.एम.सी. परवाणू संयंत्र का किया निरीक्षण – भारतीय नेशनल न्यूज

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने एच.पी.एम.सी. परवाणू संयंत्र का किया निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने सोलन जिले के परवाणू में स्थित हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एच.पी.एम.सी.) के फल प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने जूस निर्माण की प्रक्रिया को करीब से देखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संयंत्र में सफाई, स्वच्छता और उत्पादों की शुद्धता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एच.पी.एम.सी. अपने जूस और अन्य उत्पादों की उच्च गुणवत्ता के लिए जाना जाता है, इसलिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि यह स्तर बरकरार रहे।

जगत सिंह नेगी ने बताया कि परवाणू स्थित यह संयंत्र निरंतर संचालित है। उन्होंने मौके पर मौजूद ट्रांसपोर्टरों और अन्य संबंधित पक्षों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

अधिकारियों ने मंत्री को संयंत्र में उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग और परिवहन व्यवस्था से संबंधित जानकारी दी।

इस दौरान सहायक आयुक्त (प्रोटोकॉल) शैफाली शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक मेहर पंवार, एच.पी.एम.सी. की सहायक लेखा अधिकारी मोनिका कश्यप, ए.टी.ओ. अंकिता सूद सहित संयंत्र के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031