नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला सोलन में मासिक अपराध समीक्षा एवं पुलिस कल्याण बैठक आयोजित – भारतीय नेशनल न्यूज

जिला सोलन में मासिक अपराध समीक्षा एवं पुलिस कल्याण बैठक आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 12-08-2025 को पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला स्तरीय अपराध समीक्षा एवं पुलिस कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सोलन के सभी पर्यवेक्षक अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय व पुलिस लाइन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिले में दर्ज अपराध मामलों की समीक्षा की गई और थाना प्रभारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से, एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाकर उनकी अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करने पर जोर दिया गया।

सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को गंभीर अपराधों, महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों, मादक पदार्थों के अपराध और साइबर अपराधों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई कर अंतिम रिपोर्ट संबंधित न्यायालय में भेजने को कहा गया।

इसके अतिरिक्त, अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आम नागरिकों, युवाओं और शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों को नशे के दुष्परिणाम तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस कर्मचारियों के कल्याण संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा की गई और उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।

बैठक में थाना धर्मपुर की टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना दी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार, उपमंडल पुलिस अधिकारी परवाणू सुश्री मेहर पंवर (भा.पु.से.), सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती शुमा इला चौधरी, उपमंडल पुलिस अधिकारी दाडलाघाट श्री संदीप शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल धौल्टा, उप पुलिस अधीक्षक लीव रिज़र्व सोलन श्री अशोक चौहान सहित सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुलिस लाइन सोलन के कर्मचारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728