सोलन में लापता 11 वर्षीय नाबालिगा शिमला के नेरवा चौपाल से बरामद, परिजनों के सुपुर्द
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दिनांक 08-08-2025 को सोलन निवासी महिला ने महिला थाना सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इनकी बेटी जिसकी उम्र 11 वर्ष है दिनांक 04-08-2025 को इनकी बहन के कमरा से बिना बतलाये चली गई जिसकी ये लोग आज दिन तक तलाश करते रहे परन्तु उसका कहीं भी पता ना चला है जिस पर महिला थाना सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया I अन्वेषण के दौरान गुम हुई नाबालिगा की तलाश महिला थाना की पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही थी जो तलाश के दौरान दिनांक 10-08-2025 को महिला थाना की पुलिस टीम द्वारा गुम हुई नाबालिगा को शिमला जिला के नेरवा चौपाल क्षेत्र से बरामद करके सुरक्षित उसके परिवार के सपुर्द किया गया I जाँच के दौरान पाया गया की नाबालिगा अपनी माता जी की डांट के कारण घर से बिना बतलाये अपनी मासी के लड़के के साथ नेरवा चौपाल चली गई थी जहाँ पर यह दोनों एक सेब के बगीचे में चौकीदारी का कम कर रहे थे i अभी तक की जाँच के दौरान नाबालिग को किसी द्वारा बहला फुसलाकर ले जाना न पाया गया है i मामले में जाँच जारी है i
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





