नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पीएम मोदी ने 10 वर्ष में दी 17 करोड़ नौकरियां, कांग्रेस ने 10 वर्ष में केवल 3 करोड़ : कश्यप – भारतीय नेशनल न्यूज

पीएम मोदी ने 10 वर्ष में दी 17 करोड़ नौकरियां, कांग्रेस ने 10 वर्ष में केवल 3 करोड़ : कश्यप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पीएम मोदी ने 10 वर्ष में दी 17 करोड़ नौकरियां, कांग्रेस ने 10 वर्ष में केवल 3 करोड़ : कश्यप

 

• हिमाचल के एनएसएस विद्यार्थियों ने किया संसद का दौरा, केंद्र मंत्री मनसुख मांडविया रहे उपस्थित

 

शिमला, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आज शिमला संसदीय क्षेत्र के अनेकों कॉलेज से राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एनएसएस के विद्यार्थियों ने भारत के संसद का दौरा किया। इस दौरे में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया विशेष रूप से उपस्थित रहे और हिमाचल से विद्यार्थियों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि जैसे कि विदित है कि एनएसएस, भारत सरकार द्वारा संचालित एक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य छात्रों को सामुदायिक सेवा में शामिल करके उनके व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना है।

 

इस अवसर पर सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में 10 वर्ष के दौरान 17 करोड़ से अधिक युवाओं को नौकरियां तथा रोजगार मिले है, जबकि यूपीए सरकार के 10 वर्षों में यह आंकड़ा महज 3 करोड़ था। वहीं विकसित भारत रोजगार योजना के तहत पांच साल में चार करोड़ से अधिक रोजगार निर्माण की योजना है। आने वाले कुछ वर्षों में चार करोड़ रोजगार का सृजन किया जाएगा।

पिछले 10 साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए रोजगार का निर्माण हुआ। पिछले 16 महीनों में ही 11 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया। यूपीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल में केवल 3 करोड़ रोजगार का निर्माण हुआ था। लेकिन रिजर्व बैंक के आकलन के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में पिछले 10 साल में 17 करोड़ से अधिक युवाओं को नौकरियां एवं रोजगार प्राप्त हुए।

कश्यप ने कहा कि मुझे खुशी है कि देश के कृषि क्षेत्र में रोजगार निर्माण 19 प्रतिशत हो गया है जो पूर्व की कांग्रेस सरकार में नकारात्मक स्थिति में था। मोदी सरकार में विनिर्माण क्षेत्र में 15 प्रतिशत रोजगार निर्माण हुआ है तथा सेवा क्षेत्र में 36 प्रतिशत रोजगार निर्माण हो रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728