नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, हिमाचल में आपदा पर चर्चा – भारतीय नेशनल न्यूज

जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, हिमाचल में आपदा पर चर्चा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हाल ही में हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्र सरकार के वरिष्ठ नेताओं से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने किया। प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, अभिनेत्री व सांसद कंगना रणौत, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, विधायक विनोद कुमार, हंसराज और दीपराज शामिल रहे।

डॉ. राजीव बिंदल ने जानकारी दी कि सबसे पहले प्रतिनिधिमंडल ने श्री नड्डा से भेंट कर प्रदेश में आई आपदा के हालात से अवगत कराया। यह उल्लेखनीय है कि श्री नड्डा स्वयं 9 जुलाई को मंडी जिला का दौरा कर आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर चुके हैं।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और राज्य में बाढ़ व भूस्खलन से क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्गों के पुनर्निर्माण और मरम्मत को लेकर चर्चा की। श्री गडकरी ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

तत्पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी विस्तारपूर्वक चर्चा की। गृह मंत्री ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार राहत कार्यों के लिए पूरी मदद देगी और यह भी कहा कि वे स्वयं हिमाचल प्रदेश आकर स्थिति का जायजा लेंगे। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पहले भी हिमाचल को आपदा के समय पर्याप्त सहायता प्रदान कर चुकी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728