होटल के बाहर खड़ी कार को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान कर चंडीगढ़ से दबोचा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
CASE FIR NO. 107/2025 DTD 18-06-2025 U/S 281 BNS P.S. DHARAMPUR DISTRICT SOLAN (HP)
दिनांक 18-06-2025 को कुमारहटटी निवासी श्री राम सागर ने पुलिस चौकी डगशाई में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इनका कुमारहटटी में होटल व्यवसाय का कार्य है। दिनांक 15-06-2025 को समय करीब 7.45 बजे प्रात जब यह होटल में काम कर रहे थे तो इन्हें होटल के कर्मचारियों ने बतलाया कि सड़क के किनारे खड़ी इनकी गाड़ी को एक मोटर साईकिल ने टक्कर मार दी जिस पर यह मौका पर गये तो इन्होंने देखा कि इनकी गाड़ी का बहुत नुक्सान हुआ था परन्तु मौका पर कोई भी मोटर साईकिल / वाहन खड़ा न था जब इन्होंने सी०सी०टी०वी० कैमरे की फुटेज को चैक किया तो पाया कि एक मोटर साईकिल सवार अपने मोटर साईकिल को बहुत तेज रफतारी व लापरवाही से चला रहा था जो तेज रफतारी व लापरवाही के कारण पहले वह सड़क पर लगे डिवाईडर से टकराया उसके उपरान्त उसने मोटर साईकिल को इनकी कार में टकरा दिया। जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया । इ *स अभियोग के अन्वेषण के दौरान तकनीकी साक्ष्यों व सी०सी०टी०वी० फुटेज का विश्लेषण किया गया जो विश्लेषण करने पर उक्त हादसे में सलिप्त मोटर साईकिल का नम्बर सी०एच०-01 सीटी-3524 पाया गया जिस पर पुलिस चौकी डगशाई की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त हादसे में संलिप्त मोटर साईकिल सवार जिसका नाम व पता नीरज कुमार पुत्र श्री राम वदन प्रसाद निवासी हलो माजरा चण्डीगढ़ यु०टी० उम्र 25 वर्ष मालूम हुआ को चण्डीगढ़ से हिरासत में लिया गया है तथा वारदात में संलिप्त मोटर साईकिल नम्बर सी०एच०-01 सीटी-3524 को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया है। अभी तक की जांच पर पाया गया कि दिनांक 15-06-2025 को आरोपी अपने साथियों के साथ चंडीगढ़ से सोलन घुमने के लिये आया था परन्तु ये सभी शमलेच टनल के पास से वापिस चण्डीगढ़ की तरफ जा रहे थे जो उक्त मोटर साईकिल चालक बहुत तेज रफतारी में अपने मोटर साईकिल को चला रहा था उक्त तेज रफतारी के कारण इसका मोटर साईकिल सडक के किनारे खड़ी गाड़ी में टकरा गया तथा टकराने के बाद मोटर साईकिल सवार मोटर साईकिल सहित मौका से भाग गया था ।* *मामले में जांच जारी है।*

|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





