नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्थानीय परंपराओं को जीवित रखने में मेले निभा रहे अहम भूमिका – डॉ. धनीराम शांडिल – भारतीय नेशनल न्यूज

स्थानीय परंपराओं को जीवित रखने में मेले निभा रहे अहम भूमिका – डॉ. धनीराम शांडिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 15 जून 2025

स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा है कि पारंपरिक मेले, उत्सव और त्योहार न केवल आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में भी अहम योगदान देते हैं। वह आज सोलन के देहूंघाट में आयोजित एक दिवसीय सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मेले में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

डॉ. शांडिल ने कहा कि ये मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। इनके माध्यम से सामाजिक मेलजोल बढ़ता है और युवाओं को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। साथ ही, ऐसे आयोजनों से स्थानीय व्यापार को भी प्रोत्साहन मिलता है, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बल मिलता है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवाओं में एकजुटता और सहयोग की भावना भी पैदा करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए आग्रह किया कि वे अपने साथियों को भी नशा त्यागने के लिए प्रेरित करें।

इस मौके पर उन्होंने वार्ड नंबर 01 के निवासियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, देहूंघाट में नई मोटर मार्केट के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी संबंधित पदाधिकारियों को दिए, ताकि इसे उच्च स्तर पर उठाकर जल्द क्रियान्वयन किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सेठी, नगर निगम सोलन के पार्षद अभय शर्मा, मनोनीत पार्षद विजय ठाकुर, रजत थापा, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के निदेशक मंडल के सदस्य जतिन साहनी, डॉ. शांडिल के पुत्र सेवानिवृत्त कर्नल संजय शांडिल, पुत्री डॉ. दीपाली, मोटर मार्केट एसोसिएशन देहूंघाट के अध्यक्ष संजीव वर्मा, सदस्य नरेश गांधी, पवन, मुकेश, श्याम लाल, लेखराम, उप पुलिस अधीक्षक अशोक चौहान, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कविता ठाकुर, तहसीलदार मुल्तान सिंह बनियाल, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728