नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रदेश में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध — आर.एस. बाली – भारतीय नेशनल न्यूज

प्रदेश में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध — आर.एस. बाली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 14 जून 2025

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने शनिवार देर शाम सोलन में हिम फ्रेंड्स क्लब द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इस अवसर पर आर.एस. बाली ने सभी को ग्रीष्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल पर्यटन को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का भी अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में पर्यटन को विकसित करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। उनका कहना था कि पर्यटकों को प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने के लिए पर्यटन गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

बाली ने कार्यक्रम की आयोजन समिति को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा भी की।

इस मौके पर हिम फ्रेंड्स क्लब सोलन के पदाधिकारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी पदमा, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल और अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031