प्रकरण संख्या एफआईआर 44/2025 दिनांक 09-06-2025 धारा 209, 269 बीएनएस थाना कसौली
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दिनांक 09 जून 2025 को पुलिस थाना कसौली की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर गांव शारडाघाट के पास से एक वांछित आरोपी अशोक कुमार उर्फ शोक पुत्र श्री गंगाराम, निवासी गांव बांजणी, डाकघर शारडाघाट, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया। उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध पहले से ही थाना कसौली में यह मामला दर्ज था।
तफ्तीश के दौरान यह सामने आया कि आरोपी अशोक कुमार को माननीय न्यायालय कसौली द्वारा दिनांक 23 जनवरी 2024 को प्रकरण संख्या 60/2018 (दिनांक 04-09-2018) के अंतर्गत धारा 457, 380, 511, 182, 201, 34 भारतीय दंड संहिता में भगोड़ा घोषित किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, मगर पुलिस उसकी तलाश में निरंतर जुटी हुई थी।
जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी आदतन चोर है और उसके विरुद्ध चोरी से संबंधित कुल 11 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। जिनमें जिला सोलन के सदर सोलन थाना में 2, कसौली में 1, परवाणू में 1, जिला शिमला के बालूगंज में 2, ढली में 1, सुन्नी में 1, जिला सिरमौर के राजगढ़ में 1 तथा हरियाणा राज्य के पंचकूला व चंडीमंदिर थानों में 1-1 मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को दिनांक 10 जून 2025 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले की जांच प्रक्रिया अभी जारी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





