नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आतंकवाद पर वैश्विक मंचों पर भारत की मज़बूत आवाज़ में हिमाचल को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद: अनुराग ठाकुर – भारतीय नेशनल न्यूज

आतंकवाद पर वैश्विक मंचों पर भारत की मज़बूत आवाज़ में हिमाचल को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद: अनुराग ठाकुर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

7 जून 2025, धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश): हमीरपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने दो दिवसीय राज्य दौरे के दौरान देहरा और नादौन में स्थानीय लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

इस मौके पर उन्होंने हाल ही में भारत की ओर से चार देशों – कतर, दक्षिण अफ़्रीका, इथियोपिया और मिस्र – के दौरे पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस दौरे के दौरान उन्हें भारत का पक्ष रखने और पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उजागर करने का अवसर मिला।

अनुराग ठाकुर ने कहा, “आतंकवाद मानव सभ्यता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। पाकिस्तान वर्षों से सीमा पार से आतंकी गतिविधियों के जरिए भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता आ रहा है, लेकिन अब भारत की नीति पूरी तरह स्पष्ट है – आतंकवाद के प्रति कोई सहनशीलता नहीं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने यह साफ़ कर दिया है कि भारत हर आतंकी हमले का कड़ा जवाब देगा। इस मिशन के तहत हमारे देश ने आतंकियों को करारा जवाब देते हुए उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाया।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत ने वैश्विक मंच पर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वह आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा। “मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश को इस महत्त्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय प्रयास में शामिल किया और मुझे भारत की ओर से चार देशों में बातचीत के लिए भेजा,” ठाकुर ने कहा।

उन्होंने पाकिस्तान की भूमिका पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पिछले तीन दशकों से पाकिस्तान आतंकियों को संरक्षण देता रहा है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए आतंकवादियों को पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा राजकीय सम्मान देना इस बात का प्रमाण है कि वहां आतंकियों को न सिर्फ पनाह मिलती है, बल्कि उन्हें सम्मान भी दिया जाता है।”

“भारत एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति है और हमें किसी भी तरह की धमकी से डर नहीं लगता। हमारी प्राथमिकता हमारे देश की सुरक्षा, स्वाभिमान और संप्रभुता है,” अनुराग ठाकुर ने दो टूक कहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031