नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों का शेड्यूल किया घोषित, शिमला में 5 जून को होगी कार्यशाला: त्रिलोक कपूर – भारतीय नेशनल न्यूज

भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों का शेड्यूल किया घोषित, शिमला में 5 जून को होगी कार्यशाला: त्रिलोक कपूर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिंदल, जयराम और सिद्धार्थ करेंगे कार्यशाला को संबोधित

शिमला: भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में विकसित भारत के अमृत काल और सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्षों को समर्पित विशेष आयोजनों की श्रृंखला शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही पार्टी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, तथा 25 जून को आपातकाल की 50वीं बरसी जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर भी कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने दी।

कपूर ने बताया कि इन आयोजनों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दो समितियों का गठन किया है। इनमें से एक समिति विश्व पर्यावरण दिवस, योग दिवस, बलिदान दिवस और आपातकाल के कार्यक्रमों पर केंद्रित है, जिसकी प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी त्रिलोक कपूर को सौंपी गई है। अलग-अलग संसदीय क्षेत्रों के लिए भी संयोजक नियुक्त किए गए हैं — सुमीत शर्मा (हमीरपुर), मनीष चौहान (शिमला), संजय ठाकुर (मंडी) और विनय शर्मा (कांगड़ा) को इन आयोजनों के लिए सह संयोजक बनाया गया है।

इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर आयोजित संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के लिए राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके साथ विभिन्न संसदीय क्षेत्रों से पवन काजल (कांगड़ा), डीजी ठाकुर (शिमला), राजेश ठाकुर (हमीरपुर) और तिलक राज शर्मा (मंडी) को इन कार्यक्रमों के लिए सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

त्रिलोक कपूर ने बताया कि 5 जून 2025 को सुबह 10 बजे शिमला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल, चक्कर में इन सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा और समन्वय हेतु एक संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तथा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन प्रमुख रूप से मार्गदर्शन देंगे।

कार्यशाला में दोनों घोषित समितियों के संयोजक, संसदीय सह संयोजक, चारों पूर्णकालिक विस्तारक, जिला स्तर पर नियुक्त संयोजक और सह संयोजक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031