नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , **कालाअंब को मिली स्वास्थ्य सेवाओं की नई सौगात: 100 करोड़ की लागत से बना ईएसआई अस्पताल जनता को समर्पित** – भारतीय नेशनल न्यूज

**कालाअंब को मिली स्वास्थ्य सेवाओं की नई सौगात: 100 करोड़ की लागत से बना ईएसआई अस्पताल जनता को समर्पित**

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कालाअंब में अत्याधुनिक ईएसआई अस्पताल का शुभारंभ, सिरमौर के लिए ऐतिहासिक दिन: डॉ. राजीव बिंदल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों को क्षेत्र की नई स्वास्थ्य सुविधा के लिए धन्यवाद, 100 करोड़ की लागत से तैयार हुआ अस्पताल

शिमला: सिरमौर जिले के लिए 31 मई एक यादगार दिन बन गया, जब कालाअंब में 100 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 100 बिस्तरों वाला आधुनिक ईएसआई अस्पताल जनता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया का आभार जताते हुए स्थानीय लोगों को इस नई स्वास्थ्य सुविधा की बधाई दी।

डॉ. बिंदल ने इस अस्पताल को श्रमिकों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि अब पांवटा साहिब, कालाअंब और आसपास के इलाकों के लगभग एक लाख लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही जिले में मिल सकेंगी, जिन्हें पहले इलाज के लिए अन्य शहरों जैसे बद्दी या चंडीगढ़ जाना पड़ता था।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सिरमौर में औद्योगिक विकास की नींव 1972 में पड़ी थी, और वर्ष 2003 के बाद इसमें गति आई, जिसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा दिए गए औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज को जाता है। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल की योजना से लेकर भूमि पूजन और निर्माण तक भाजपा सरकार ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया।

डॉ. बिंदल ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि अनेक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को बंद कर दिया गया, जिससे आम जनता प्रभावित हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि सिरमौर में प्रस्तावित 261 करोड़ की लागत वाला मेडिकल कॉलेज, जिसकी स्वीकृति मोदी सरकार ने दी थी, उसका निर्माण कांग्रेस सरकार ने पिछले ढाई वर्षों से ठप कर रखा है।

हिमकेयर योजना को बंद किए जाने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि इससे लाखों गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा से वंचित होना पड़ा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कालाअंब में बनाई गई उप तहसील और नए पटवार सर्कल भी कांग्रेस सरकार ने समाप्त कर दिए हैं।

डॉ. बिंदल ने यह आरोप भी लगाया कि बिजली दरों में भारी बढ़ोतरी करके मौजूदा सरकार ने उद्योगों को नुकसान पहुंचाया है, जिससे रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं और बेरोजगारी बढ़ रही है।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. बिंदल ने पुनः क्षेत्रवासियों को बधाई दी और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। उद्घाटन समारोह में सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुखराम चौधरी, रीना कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, विनय गुप्ता और जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

इस अवसर पर एक भव्य तिरंगा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, और देशभक्ति का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलाया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728