सोचा सुबह चले जाएंगे घर, लेकिन रात में उड़ गई महिंद्रा पिकअप!
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
प्राथमिक सूचना रिपोर्ट संख्या 108/2025
दिनांक: 28-05-2025
धारा: 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS)
थाना: सदर, सोलन
घटना का सारांश:
दिनांक 28 मई 2025 को सिरमौर जिला निवासी श्री यशपाल शर्मा द्वारा पुलिस थाना सदर सोलन में एक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। उन्होंने बताया कि वे वर्तमान में शामती क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रहे हैं और उनके पास एक महिन्द्रा पिकअप (नंबर HP-64-5498) है।
28 मई की रात लगभग 12:10 बजे उन्होंने अपनी पिकअप गाड़ी को कमरे के पास खड़ा कर दिया और सोने चले गए। पिकअप में लगभग 15 कट्टे लहसुन भी रखे हुए थे। अगले दिन सुबह जब वे वाहन के पास पहुँचे तो वह गायब था। उन्होंने स्वयं इसकी तलाश की, पर कोई सफलता नहीं मिली।
श्री शर्मा ने बताया कि वाहन की कीमत लगभग ₹3,50,000 और लहसुन की कीमत ₹10,000 थी, इस प्रकार कुल संपत्ति ₹3,60,000 की चोरी हुई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई आरंभ की।
जाँच व गिरफ्तारी:
पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी माध्यमों से जांच शुरू की। जांच के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की गई और दिनांक 29 मई 2025 को आरोपी विरेन्द्र पुत्र श्री लेखराम, निवासी गोसान, डाकघर व तहसील कसौली, जिला सोलन (उम्र 24 वर्ष) को हिरासत में लिया गया।
आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई महिन्द्रा पिकअप को चंडीगढ़ के सेक्टर 26 से बरामद किया गया, जहाँ वह गाड़ी को लहसुन बेचने के पश्चात छोड़ गया था।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। उसके विरुद्ध चोरी के दो अन्य मामले दर्ज हैं – एक सदर सोलन थाना में जिसमें एक अन्य महिन्द्रा पिकअप की चोरी की गई थी, और दूसरा धरमपुर थाना में, जहाँ कंप्यूटर, सिलिंडर तथा अन्य घरेलू सामान की चोरी हुई थी।
गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 29 मई 2025 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले की विस्तृत जांच प्रगति पर है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





