नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारत की आतंकवाद पर नीति स्पष्ट: ज़ीरो टॉलरेंस – अनुराग ठाकुर – भारतीय नेशनल न्यूज

भारत की आतंकवाद पर नीति स्पष्ट: ज़ीरो टॉलरेंस – अनुराग ठाकुर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दोहा, कतर | 25 मई 2025
हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कतर की राजधानी दोहा में हुए विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों के दौरान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर भारत का सख्त रुख सामने रखा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को रेखांकित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और इसे जड़ से समाप्त करने के लिए हर स्तर पर कार्रवाई करने को प्रतिबद्ध है।

श्री ठाकुर, जो कि भारत की ओर से विदेश गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हैं, ने दोहा में सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने कतर की शूरा काउंसिल की उपाध्यक्ष डॉ. हमदा बिंत हसन अल सुलाती और मिडिल ईस्ट काउंसिल फॉर ग्लोबल अफेयर्स के साथ बैठक कर आतंकवाद के                                                                                        मसले पर भारत का पक्ष मजबूती से रखा।

बैठकों में उन्होंने हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का हवाला देते हुए बताया कि किस तरह पाकिस्तान से प्रशिक्षित आतंकियों ने भारतीय नागरिकों को धार्मिक आधार पर निशाना बनाकर बर्बरता की। श्री ठाकुर ने कहा, “इस विभाजनकारी हमले के बावजूद भारत की जनता ने एकजुट होकर आतंकवाद की कड़ी निंदा की और पाकिस्तान के मंसूबों को नाकाम किया।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया है कि भारत आतंकवाद, बातचीत और व्यापार – इन तीनों को एक साथ स्वीकार नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान की सरज़मीं से संचालित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया है।

श्री ठाकुर ने यह भी कहा कि, “भारत किसी भी तरह की परमाणु धमकी से डरने वाला नहीं है और न ही इस तरह की धमकियों से भारत के आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान पर कोई असर पड़ेगा।”

आगे बोलते हुए उन्होंने यह भी जोड़ा कि बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति को दृढ़ता से लागू किया है। पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने यह वादा किया था कि इसके साजिशकर्ताओं को ऐसी सज़ा मिलेगी, जो उन्होंने सोची भी नहीं होगी – और भारत देश के किसी भी कोने में छिपे आतंकी व उनके समर्थकों को ढूंढ कर खत्म करेगा।

उन्होंने पाकिस्तान की सेना और सरकार पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वहां आतंकवाद को संरक्षण दिया जाता है, और एक दिन यही प्रवृत्ति पाकिस्तान को विनाश की ओर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि यह जगजाहिर हो चुका है कि पाकिस्तान एक असफल राष्ट्र है, जिसने पिछले सात दशकों में केवल हिंसा और कट्टरपंथ को ही बढ़ावा दिया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728