नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 28 मई को 100 अप्रेंटिस मशीन ऑपरेटर पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू – भारतीय नेशनल न्यूज

28 मई को 100 अप्रेंटिस मशीन ऑपरेटर पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 24 मई 2025

बद्दी स्थित मैसर्स ऑरो टेक्सटाइल्स कंपनी में अप्रेंटिस मशीन ऑपरेटर के 100 रिक्त पदों को भरने के लिए 28 मई 2025 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार उप-रोज़गार कार्यालय, कसौली में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इस संबंध में जानकारी जिला रोज़गार अधिकारी सोलन, श्री जगदीश कुमार द्वारा दी गई।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास रखी गई है तथा अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इच्छुक उम्मीदवार विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. (EEMIS) पर “कैंडिडेट लॉगिन” टैब के माध्यम से पंजीकरण करके अपने प्रोफाइल में उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए यह अनिवार्य है कि उम्मीदवार का नाम किसी रोज़गार कार्यालय में पहले से पंजीकृत हो।

जिला रोज़गार अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्रों व दस्तावेजों की मूल एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार में भाग लेने हेतु कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी उप-रोज़गार कार्यालय, कसौली के दूरभाष नंबर 01792-227242 या मोबाइल नंबर 70180-23273 पर संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728