नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने विदेश पहुंचे अनुराग ठाकुर, चार देशों की यात्रा पर रवाना हुआ सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल – भारतीय नेशनल न्यूज

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने विदेश पहुंचे अनुराग ठाकुर, चार देशों की यात्रा पर रवाना हुआ सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

24 मई 2025, हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आज अंतरराष्ट्रीय दौरे के लिए रवाना हो गया है। यह प्रतिनिधिमंडल भारतीय सेना की हालिया सफल आतंकवाद विरोधी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी साझा करने और आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की भूमिका को वैश्विक मंचों पर उजागर करने के उद्देश्य से विदेश यात्रा पर जा रहा है।

इस प्रतिनिधिमंडल के ग्रुप-7 में श्री अनुराग ठाकुर के साथ सुप्रिया सुले (एनसीपी), राजीव प्रताप रूड़ी (बीजेपी), विक्रमजीत सिंह साहनी (AAP), मनीष तिवारी (कांग्रेस), लवु श्रीकृष्ण देवरायालु (टीडीपी), आनंद शर्मा, वी. मुरलीधरन और भारत के वरिष्ठ राजनयिक सैयद अकबरुद्दीन शामिल हैं।

24 मई से 5 जून 2025 तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल चार देशों – कतर, दक्षिण अफ्रीका, इथियोपिया और मिस्र – का दौरा करेगा।

  • 24 मई: कतर
  • 27 मई: दक्षिण अफ्रीका
  • 29 मई: इथियोपिया
  • 1 जून: मिस्र

इन देशों में विभिन्न सरकारी व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बातचीत के दौरान भारत का पक्ष रखा जाएगा, और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाने की कोशिश की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी गतिविधियों के विरुद्ध वैश्विक जागरूकता बढ़ाने की रणनीति के तहत 21 मई से 51 नेताओं के 7 समूहों को विभिन्न देशों में भेजना शुरू किया है। इनमें सांसद, पूर्व मंत्री और पूर्व राजदूत शामिल हैं। ये टीमें विश्वभर में भारत का दृष्टिकोण साझा कर रही हैं।

श्री अनुराग ठाकुर इस मिशन में ग्रुप-7 का हिस्सा हैं और भारत की ओर से आतंकवाद के मुद्दे पर मजबूती से अपनी बात रखने जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728