नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सांसद भारद्वाज ने की अमित शाह से मुलाकात, चंबा में पैरामिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर की मांग उठाई – भारतीय नेशनल न्यूज

सांसद भारद्वाज ने की अमित शाह से मुलाकात, चंबा में पैरामिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर की मांग उठाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शिमला – हिमाचल प्रदेश से भाजपा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य के सुरक्षा संबंधी मुद्दों सहित कई अहम विषयों पर चर्चा की।

डॉ. भारद्वाज ने बताया कि यह मुलाकात हिमाचल की सीमावर्ती सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से बेहद अहम रही। उन्होंने विशेष रूप से चंबा जिले के डलहौजी और चुराह जैसे क्षेत्रों की स्थिति का उल्लेख किया, जहां सीमावर्ती इलाकों में SPO (स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स) सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि यदि इन क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियों में इजाफा होता है, तो SPO के कम मानदेय के चलते उनका मनोबल प्रभावित हो सकता है। इसी विषय को उन्होंने गृहमंत्री के समक्ष मजबूती से रखा।

सांसद ने यह भी बताया कि चंबा जिला, जो जम्मू-कश्मीर की सीमा से सटा होने के कारण संवेदनशील माना जाता है, वहां पर किसी केंद्रीय अर्धसैनिक बल (पैरामिलिट्री फोर्स) का स्थायी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाने की मांग भी उन्होंने रखी है।

डॉ. भारद्वाज ने जानकारी दी कि गृहमंत्री अमित शाह ने इन दोनों मुद्दों को सहानुभूतिपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार इन मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728