नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के नये परिसीमन का प्रस्ताव जारी – भारतीय नेशनल न्यूज

पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के नये परिसीमन का प्रस्ताव जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विकास खण्ड सोलन के प्राधिकृत अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी श्री रमेश कुमार शर्मा द्वारा पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के नये परिसीमन का प्रारूप सार्वजनिक कर दिया गया है।

यह प्रस्ताव सभी नियमों और प्रक्रियाओं के अनुरूप अधिसूचित किया गया है। अधिसूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी ग्राम सभा सदस्य को परिसीमन प्रस्ताव पर कोई आपत्ति या सुझाव हो, तो वे इस अधिसूचना के प्रकाशन के 10 दिनों के भीतर कार्यालय, खण्ड विकास अधिकारी सोलन में लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं।

जारी प्रस्ताव के अनुसार, विभिन्न पंचायत समिति वार्डों में निम्नलिखित ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है:

  • जाबल झमरोट वार्ड: जाबल झमरोट, हरिपुर, पट्टा बरावरी
  • जाडली वार्ड: जाडली, भारती, कक्कड़हट्टी
  • शड़ियाना वार्ड: शड़ियाना, चामत भड़ेच
  • देवठी वार्ड: देवठी, तोप की बेड़, रणों
  • बसाल वार्ड: बसाल, धरोट
  • सेरी वार्ड: पड़ग, सेरी
  • सलोगड़ा वार्ड: सलोगड़ा
  • जौणाजी वार्ड: जौणाजी, मशीवर
  • शमरोड़ वार्ड: शमरोड़, सेर बनेड़ा
  • औच्छघाट वार्ड: औच्छघाट, नौणी मझगांव
  • सन्होल वार्ड: शामती, सन्होल, कोठों
  • सपरुन वार्ड: सपरुन, आंजी
  • बड़ोग वार्ड: बड़ोग, सुल्तानपुर
  • चेवा वार्ड: चेवा, कोरों
  • बोहली वार्ड: बोहली, अन्हेच, काबा कलां
  • भोजनगर वार्ड: भोजनगर, नेरी कलां
  • डांगरी वार्ड: डांगरी

इस प्रस्ताव का उद्देश्य पंचायत समिति के कार्यक्षेत्रों को अधिक संगठित और जनसंख्या के अनुसार संतुलित करना है। सभी सम्बंधित ग्रामवासियों से अपेक्षा की गई है कि वे समय रहते अपने विचार अथवा आपत्तियाँ प्रस्तुत करें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728