नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पंचकूला पुलिस का नशा तस्करों पर एक और बड़ा वार, 3 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

पंचकूला पुलिस का नशा तस्करों पर एक और बड़ा वार, 3 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने की दिशा में पंचकूला पुलिस लगातार कड़े कदम उठा रही है। इसी प्रयास में एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक अहम सफलता हासिल करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो हिमाचल प्रदेश से चरस लाकर पंचकूला, चंडीगढ़ और पंजाब में सप्लाई करते थे।

एंटी नारकोटिक्स सेल को 14 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक सेक्टर-1 के सकेतड़ी रोड पर एक ग्राहक को बड़ी मात्रा में चरस बेचने आने वाले हैं। सूचना मिलते ही एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज और सब-इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापा मारा और एक संदिग्ध कार को रोककर उसमें सवार दो युवकों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप पुत्र जीत राम और शेर सिंह पुत्र मनीराम के रूप में हुई है, जो कि जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के रहने वाले हैं। कार की तलाशी में टीम को 3 किलो 02 ग्राम चरस मिली। इस मामले में मनसा देवी थाना, पंचकूला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) के तहत केस दर्ज किया गया है।

15 मई को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चरस की सप्लाई कहां-कहां होती थी और इनके संपर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही, आरोपियों के फोन व अन्य माध्यमों की जांच कर नेटवर्क और मुख्य सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन ने नशा संबंधित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चिन्हित हॉटस्पॉट इलाकों में विशेष निगरानी बढ़ा दी है और वहां छापेमारी के आदेश भी जारी किए गए हैं।

 

पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के कारोबार को खत्म करने में सहयोग करें। यदि किसी के पास नशा तस्करी से संबंधित कोई जानकारी हो तो वह बिना झिझक 7087081100 या 7087081048 पर संपर्क कर सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031