नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सांसद की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित – भारतीय नेशनल न्यूज

सांसद की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन – 15 मई 2025

शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा कर लाभार्थियों तक इनका लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वे आज सोलन में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाएं पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ लागू की जाएं, ताकि संसाधनों का सही उपयोग हो और आमजन को समय पर लाभ मिले।

सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सोलन जिले में अब तक 225 कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 194 पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने शेष कार्यों को समय पर पूरा करने पर बल दिया।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत सोलन जिले में लगभग 355 करोड़ रुपये की लागत से 101 परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले में अब तक 83,440 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिनमें से 22,247 लाभार्थियों के इलाज पर लगभग 2.40 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिले में राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान को सौ प्रतिशत लक्ष्य के साथ पूर्ण किया जाए।

सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसानों के लिए 6160 मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के माध्यम से 30 प्रशिक्षण शिविरों में 895 किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि यूको बैंक, जो जिले का अग्रणी बैंक है, केंद्र व राज्य सरकारों के सहयोग से युवाओं को स्वरोज़गार के लिए प्रशिक्षण दे रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों और पंचायत प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से चल रही योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुंचाई जाए।

मनरेगा के तहत सोलन जिले में मार्च 2025 तक कुल 11,89,013 कार्य दिवस सृजित किए गए हैं, जिसे सांसद ने सराहनीय बताया।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्त वर्ष 2024-25 में जिले के लिए 1272 नए मकानों की स्वीकृति दी गई है।

सांसद ने यह भी कहा कि सांसद निधि से चल रहे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा किया जाए और पहले से पूर्ण हो चुके कार्यों के उपयोग प्रमाण पत्र संबंधित विभागों को समय पर भेजे जाएं। लंबित कार्यों की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर उन्हें शुरू करने के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए।

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने भरोसा दिलाया कि सभी विकास योजनाएं निर्धारित समय में पूरी की जाएंगी। बैठक का संचालन अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने किया।

इस अवसर पर नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप, जिला विकास अधिकारी रमेश कुमार, पंचायत प्रतिनिधि, अन्य गणमान्य नागरिक और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031