ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के नए परिसीमन का प्रारूप जारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सोलन | दिनांक 11 मई 2025
सोलन ज़िले के उपायुक्त मनमोहन शर्मा द्वारा जिले के सभी 17 ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन से संबंधित प्रस्ताव को सार्वजनिक कर दिया गया है। यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियमावली, 1994 के नियम 09 तथा अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जारी की गई है।
प्रस्तावित परिसीमन की जानकारी उपायुक्त कार्यालय सोलन, संबंधित पंचायत समिति कार्यालयों — सोलन, कंडाघाट, धर्मपुर, कुनिहार, पट्टा, और नालागढ़ — के अतिरिक्त संबंधित ग्राम सभाओं के मुख्यालयों में भी उपलब्ध है।
यदि कोई नागरिक इस परिसीमन प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज कराना चाहता है, तो वह अधिसूचना जारी होने की तारीख से सात दिनों के भीतर प्रमाण सहित उपायुक्त कार्यालय सोलन में आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।
प्रस्तावित परिसीमन के अनुसार:
-
ज़िला परिषद क्षेत्र 01 (दाड़ला) में कुनिहार विकास खंड की ग्राम सभाएं जैसे बेरल, चाखड़, दाड़ला, रौड़ी आदि को शामिल किया गया है।
-
क्षेत्र 02 (धुन्धन) में बखालग, बलेरा, बंसतपुर, धुन्धन, कुंहर सहित कुल 18 ग्राम सभाएं सम्मिलित हैं।
-
क्षेत्र 03 (भूमती) में सरली, भूमती, चम्यावल, डुमैहर, कोटली, पलोग आदि ग्राम सभाओं को जोड़ा गया है।
-
क्षेत्र 04 (बाकना) में कण्डाघाट विकास खंड के कनैर, ममलीग, सायरी, वाकना जैसी ग्राम सभाएं सम्मिलित की गई हैं।
-
क्षेत्र 05 (दंघील) में सिरीनगर, चायल, नगाली, झाजा, हिन्नर, बाशा आदि ग्राम सभाएं सम्मिलित हैं।
-
क्षेत्र 06 (सलोगड़ा) में बसाल, ओच्छघाट, सलोगड़ा, सपरुन जैसी ग्राम सभाओं को रखा गया है।
-
क्षेत्र 07 (चेवा) में अन्हेच बड़ोग, चेवा, देवठी, नेरी कलां, भारती, जाडली आदि शामिल हैं।
-
क्षेत्र 08 (धर्मपुर) में आंजी मातला, धर्मपुर, जाबली, कोटी नाम्ब, कोटला जैसे गांव सम्मिलित हैं।
-
क्षेत्र 09 (टकसाल) में कसौली, सनवारा, नाहरी, टकसाल आदि ग्राम सभाएं शामिल हैं।
-
क्षेत्र 10 (दाड़वा) में कृष्णगढ़, दाड़वां, चण्डी, घड़सी, जगजीत नगर जैसे गांव शामिल किए गए हैं।
-
क्षेत्र 11 (मंधाला) में बरोटीवाला, मंधाला, भटोली कलां, पट्टानाली आदि गांव शामिल किए गए हैं।
-
क्षेत्र 12 (खेड़ा) में नालागढ़ खंड की ढेला, थाना, किशनपुरा, मानपुरा, खेड़ा आदि ग्राम सभाएं शामिल हैं।
-
क्षेत्र 13 (रडियाली) में किरपालपुर, भाटियां, रडियाली और राजपुरा जैसे गांव सम्मिलित हैं।
-
क्षेत्र 14 (दभोटा) में बरूणा, भोगपुर, कश्मीरपुर, दभोटा, नवागांव आदि को जोड़ा गया है।
-
क्षेत्र 15 (बारियां) में बारियां, बेहडी, बायला, मनलोग कलां, रामशहर सहित अन्य ग्राम सभाएं शामिल हैं।
-
क्षेत्र 16 (नन्ड) में लूनस, नन्ड, डोली, कोइडी, मलौण, रतवाड़ी जैसी ग्राम सभाएं सम्मिलित हैं।
-
क्षेत्र 17 (बगलैहड़) में बेरछा, जगतपुर, करसौली, मस्तानपुर, बघेरी, बगलैहड़ आदि को शामिल किया गया है।
इस प्रस्ताव पर सुझाव व आपत्तियाँ निर्धारित अवधि में प्रस्तुत की जा सकती हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





