नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “सच्चे प्रेम की मिसाल: पत्नी की मृत्यु के कुछ ही देर बाद पति ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार” – भारतीय नेशनल न्यूज

“सच्चे प्रेम की मिसाल: पत्नी की मृत्यु के कुछ ही देर बाद पति ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार”

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कांगड़ा। जवाली विधानसभा क्षेत्र के सोलधा गांव में एक दंपती ने जीवनभर साथ निभाने की कसम को अंतिम सांस तक पूरा किया। पत्नी की मृत्यु के कुछ ही देर बाद पति ने भी दम तोड़ दिया। इस मार्मिक घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। बुधवार को दोनों की अर्थी एक साथ उठी और एक ही चिता पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सोलधा गांव निवासी 48 वर्षीय ज्ञातो देवी को मंगलवार रात करीब 12 बजे दिल का दौरा पड़ा। परिजनों ने उन्हें तुरंत सिविल शाहपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी की अचानक मृत्यु का समाचार सुनते ही 56 वर्षीय पति ठाकरू राम की तबीयत बिगड़ गई। सदमे में आए ठाकरू राम को परिजनों ने आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

बुधवार को शाम करीब तीन बजे गांव के श्मशानघाट में दंपती का अंतिम संस्कार किया गया। उनकी चिता को उनके बेटे संजय कुमार ने मुखाग्नि दी। दंपती का दूसरा बेटा दुबई में नौकरी करता है, जो इस दुखद क्षण में अपने माता-पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर सका। गांववासियों के अनुसार, ज्ञातो देवी और ठाकरू राम का दांपत्य जीवन प्रेम और समर्पण का प्रतीक था। दोनों ने हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाया और अंत में भी एक-दूसरे से अलग नहीं हुए।

यह घटना न केवल सोलधा गांव, बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों ने दंपती के अटूट प्रेम और एक-दूसरे के प्रति समर्पण की मिसाल दी। इस दुखद घटना ने सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि सच्चा प्यार समय और मृत्यु की सीमाओं को भी पार कर सकता है। परिजनों और गांववासियों ने दंपती को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728