नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन के मंदिर में दानपात्र से चोरी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन के मंदिर में दानपात्र से चोरी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन के मंदिर में दानपात्र से चोरी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक मंदिर के दानपात्र से चोरी की घटना ने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
सोलन के एसपपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी 14 अप्रैल 2025 को अर्की थाने में दर्ज शिकायत के जरिए सामने आई। सोलन के अर्की निवासी गोपाल ने बताया कि 12 अप्रैल को जब डाडल (देव-मोढोड़) मंदिर में सुबह पूजा के लिए मान सिंह तनवर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर के बाहर रखे दानपात्र का ताला टूटा हुआ था। इसके अलावा, मंदिर के अंदर रखे दानपात्र के ताले को भी तोड़ने की कोशिश की गई थी। मान सिंह ने इसकी सूचना गोपाल को दी, जिसके बाद थाना अर्की में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने जांच शुरू की और मौके से जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों व सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर उसी दिन यानी 14 अप्रैल 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्की के नगरवाड़-भूमति गांव निवासी 46 वर्षीय देवराज ​के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि उसने मंदिर के दानपात्र से करीब 1200 रुपये चुराए थे।
पुलिस आरोपी के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। देवराज को आज अदालत में पेश किया जा रहा है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031