नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , परवाणू टोल इकाई के लिए सर्वाधिक बोली 21,13,13,113 रुपए – भारतीय नेशनल न्यूज

परवाणू टोल इकाई के लिए सर्वाधिक बोली 21,13,13,113 रुपए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 28.02.2025

 

परवाणू टोल इकाई के लिए सर्वाधिक बोली 21,13,13,113 रुपए

सोलन ज़िला के परवाणू टोल इकाई की वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नीलामी प्रक्रिया आज यहां सम्पन्न हुई। नीलामी प्रक्रिया की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन एवं पीठासीन अधिकारी मनमोहन शर्मा ने की। यह जानकारी उप आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी, ज़िला सोलन शिल्पा कपिल ने दी।

उन्होंने कहा कि परवाणू टोल इकाई में परवाणू मेन, परवाणू सेक्टर-4 तथा टिपरा बाईपास सम्मिलित हैं। उन्होंने कहा कि परवाणू टोल इकाई के लिए आरक्षित मूल्य 20 करोड़ 59 लाख 72 हजार 150 रुपए निर्धारित किया गया था। इस इकाई के लिए सबसे अधिक बोली मैसर्ज़ रोबिनजीत सिंह संधू, वार्ड नम्बर 01, दशमेश हाउस, आनन्दपुर साहिब, पंजाब द्वारा लगाई गई। परवाणू टोल इकाई के लिए सार्वधिक बोली 21 करोड़ 13 लाख 13 हजार 113 रुपए रही।

शिल्पा कपिल ने कहा कि नीलामी प्रक्रिया में अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, दक्षिण क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश विवेक कुमार, भूप राम शर्मा, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी, दक्षिण क्षेत्र, परवाणू पर्यवेक्षक तथा शिल्पा कपिल, उप आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी, ज़िला सोलन उपस्थित रहे।

इस नीलामी प्रक्रिया में कुल चार बोलीदाताओं ने भाग लिया।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031