तुलसी दिवस और शहीदी दिवस पर औषधीय पौधों का वितरण और जागरूकता अभियान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
तुलसी पूजन दिवस के शुभ अवसर पर एक सामाजिक संगठन द्वारा सोलन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने मॉल रोड पर स्थानीय निवासियों से तुलसी पूजन दिवस से जुड़े सवाल पूछे और इसकी महत्ता के बारे में जानकारी साझा की। इसके साथ ही छोटे साहिबजादों के शहीदी दिवस पर उनकी वीरता और धर्म की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संगठन द्वारा नागरिकों के बीच 20 से अधिक औषधीय पौधे, जैसे अश्वगंधा, जामुन, पत्थरचट्टा, एलोवेरा और बाम, वितरित किए गए। साथ ही, लोगों को स्वस्थ जीवन जीने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण के संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
मान्यता के अनुसार, तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का वास होता है, और इसकी पूजा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। तुलसी पूजन से पापों का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम के अंत में संगठन के संस्थापक और सदस्यों ने सभी को तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं दीं और समाज में ऐसे प्रयासों को जारी रखने का आह्वान किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





