नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 850 शिक्षण संस्थान बनेंगे आदर्श: शिक्षा क्षेत्र में 9560 करोड़ का प्रावधान – भारतीय नेशनल न्यूज

850 शिक्षण संस्थान बनेंगे आदर्श: शिक्षा क्षेत्र में 9560 करोड़ का प्रावधान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन – दिनांक 24.12.2024

850 शिक्षण संस्थानों को आदर्श संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है: संजय अवस्थी
शिक्षा क्षेत्र में इस वित्त वर्ष में 9,560 करोड़ रुपए का प्रावधान

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालयों और महाविद्यालयों में योजनाबद्ध रूप से काम कर रही है। यह प्रयास युवाओं को न केवल बेहतर रोजगार प्राप्त करने बल्कि दूसरों को रोजगार देने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। वे अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनोह खरड़हट्टी में राजकीय उच्च विद्यालय खरड़हट्टी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में डिजिटल युग में छात्र ऑनलाइन माध्यमों से भी ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार विद्यालयों में अधोसंरचना को सुदृढ़ बना रही है और सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग कर रही है।

संजय अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में 850 शिक्षण संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से आदर्श संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है। इनमें 500 प्राथमिक विद्यालय, 100 उच्च विद्यालय, 200 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं और 50 राजकीय महाविद्यालय शामिल हैं। इन संस्थानों में स्मार्ट कक्षाएं और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन संस्थानों का नियमित मूल्यांकन भी होगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में 9,560 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्रदेश सरकार ने पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को लाभ मिलेगा।

संजय अवस्थी ने राजकीय उच्च विद्यालय खरड़हट्टी के भवन निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय के अतिरिक्त कमरों के प्रारंभिक निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रुपए और डंगे के निर्माण के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा, आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, और विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। विधायक ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, ग्राम पंचायत बनोह खरड़हट्टी के प्रधान कृष्ण लाल, उपप्रधान नवीन शर्मा, कांग्रेस पार्टी के सतीश कश्यप, एसएमसी प्रधान हेमराज, खंड विकास अधिकारी तन्मय कंवर, नायब तहसीलदार ललित गौतम, मुख्याध्यापक मनोज ठाकुर, शिक्षक, छात्र और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728